अखिलेश यादव ने ट्वीट कर PM मोदी और मंत्री सत्यपाल सिंह पर साधा निशाना

punjabkesari.in Monday, Jan 22, 2018 - 01:47 PM (IST)

लखनऊ: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने फोटो अपलोड कर प्रधानमंत्री मोदी और उनके मंत्री सत्यपाल सिंह पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि एक मंत्री जी कह रहे हैं वानर से मानव बनने का डार्विन का सिद्धांत गलत है, क्योंकि पूर्वजों ने ऐसे परिवर्तन को होते हुए देखने की बात कभी नहीं की है। ऐसा कहकर वो देश की सोच को शायद इतनी अवैज्ञानिक बनाना चाहते हैं कि लोग पकोड़ा तलने के रोजगार को नौकरी के समकक्ष मानने से इंकार न करें।

जानिए, क्या है पकौड़ा मामला
जानकारी के अनुसार हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया था। जहां उन्होंने रोजगार को मामले पर कहा था कि अगर कोई शख्स पकौड़े बेच रहा है तो क्या वह रोजगार होगा या नहीं? इसके बाद नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे थे।

सत्यपाल सिंह पर साधा निशाना
मोदी कैबिनेट में मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह ने दावा किया है कि मानव के क्रमिक विकास का चार्ल्स डार्विन का सिद्धांत 'वैज्ञानिक रूप से ग़लत है।' उनके इसी बयान को लेकर अखिलेश यादव ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस बयान के जरिए केंद्रीय मंत्री लोगों की सोच को अवैज्ञानिक बनाना चाहते हैं।