अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन पर अखिलेश यादव ने ट्वीट कर प्रकट किया दुख

punjabkesari.in Sunday, Feb 25, 2018 - 10:31 AM (IST)

लखनऊः बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी का शनिवार रात दिल का दौरा पड़ने से दुबई में निधन हो गया। उनकी मौत की खबर सुनकर बॉलीवुड सहित पूरा देश सदमे में है। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर गहरा दुख प्रकट किया है। अखिलेश ने ट्वीट कर लिखा है कि श्रीदेवी के निधन से उदास अपने परिवार और करीबी सहयोगियों के लिए मेरी गहरी संवेदना।


बता दें कि इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में श्रीदेवी का काफी बड़ा योगदान रहा है। श्रीदेवी ने हिंदी फिल्मों के अलावा तेलगु, तमिल, कन्नड और मलयाली फिल्मों में भी काम किया है। श्रीदेवी करीब 50 साल तक अभ‍िनय की दुनिया में सक्र‍िय रही। उन्‍होंने 4 साल की उम्र से ही फ‍िल्‍मों में काम करना शुरू कर द‍िया था।

श्रीदेवी ने अपने वयस्क करियर की शुरुआत साल 1979 में हिंदी फिल्म सोलवां सावन से की थी। हालंकि, उन्हें बॉलीवुड में पहचान फिल्म 1983 में आई फिल्म हिम्मतवाला से मिली। उनके कर‍ियर की यादगार फ‍िल्‍मों में सदमा, नगीना, कर्मा, चांदनी, लम्‍हे, चालबाज वगैरह शामिल हैं। 2017 में वह पर्दे पर फ‍िल्‍म मॉम में नजर आई थी।