अलीगढ़ के टप्पल में आज किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे अखिलेश यादव

punjabkesari.in Friday, Mar 05, 2021 - 11:40 AM (IST)

अलीगढ़: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अलीगढ़ के टप्पल में आज इकिसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। इस बारे में सपा जिला अध्यक्ष गिरीश यादव ने बताया के किसान महापंचायत में 20,000 से अधिक किसानों के आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सभा स्थल पर दो मंच बनाए गए हैं। एक मंच जिस पर पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी और नेतागण मौजूद रहेंगे। दूसरे मंच पर अखिलेश यादव संबोधन करेंगे।

इस किसान महापंचायत में सभी धर्म और जाति के एक-एक किसान को प्रतिनिधि के रूप में मंच पर सम्मानित किया जाएगा। अखिलेश यादव सैफई से पहले आगरा आएंगे। इसके बाद आगरा से यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए टप्पल पहुंचेंगे। 12:30 बजे उनकी महापंचायत शुरू होगी। 
 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj