हरदोई में आज चुनावी हुंकार भरेंगे अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी गोरखपुर में करेंगी प्रतीज्ञा रैली

punjabkesari.in Sunday, Oct 31, 2021 - 12:28 PM (IST)

हरदोई: यूपी विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सभी पार्टियां ताबड़तोड़ रैलियां कर रही हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव हरदोई में चुनावी रैली करेंगे। वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी योगी के गढ़ गोरखपुर में हुंकार भरेंगी। उधर, एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी सहारनपुर में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

सीतापुर से एमएलसी आनंद भदौरिया ने कहा कि अखिलेश यादव आज हरदोई में विजय रथ लेकर आएंगे। जगह-जगह उनका स्वागत होगा। अखिलेश यादव सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए चुनावी सेनाएं तैयार हो चुकी हैं। हरदोई में समाजवादी पार्टी का शंखनाद होगा और सभी सीटों पर सपा का परचम लहराएगा। 

समाजवादी पार्टी के ही एमएलसी डॉक्टर राजपाल कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी झूठ बोलने का प्रचार बंद करें क्योंकि आने वाले समय में जनता इनके झूठ के प्रचार को बंद कर देगी। उन्होंने कहा कि आज अधूरे उद्घाटन पीएम कर रहे हैं। झूठ के शिलान्यास हो रहे हैं। उन्होंने कहा वर्तमान समय में यूपी में अघोषित इमरजेंसी लागू है। महंगाई से लोग परेशान है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। किसान परेशान हैं। सरकार लगातार किसान विरोधी काम कर रही है। उन्होंने कहा सरदार पटेल की जयंती पर समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में कार्यक्रम कर रही है और पटेल जयंती पर सपा नेता संकल्प ले रहे हैं उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनाएंगे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static