सपा की साइकिल यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव, साइकिल चलाकर देंगे जनता को संदेश

punjabkesari.in Sunday, Oct 29, 2023 - 02:10 PM (IST)

Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश में अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले है। सभी राजनीतिक पार्टियां इसकी तैयारियों में जुटी हुई है। समाजवादी पार्टी भी चुनाव में सभी 80 की 80 सीटों पर जीत हासिल करना चाहती है। इसी के चलते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कल यानी सोमवार को साइकिल चलाकर संदेश देंगे। दरअसल, सपा कार्यकर्ता अभिषेक यादव साइकिल यात्रा कर रहे है। सोमवार को उनकी साइकिल यात्रा लखनऊ पहुंच रही, जिसमें अखिलेश यादव भी शामिल होंगे और साइकिल चलाकर जनता को संदेश देंगे।

PunjabKesari
अखिलेश यादव गोसाईगंज के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे स्थल से साइकिल चलाएंगे। वह अमूल प्लांट, एचसीएल,सीजी सिटी, प्लासियो मॉल,इकाना स्टेडियम होकर बंधे से चढ़ते हुए सीधे जनेश्वर मिश्र पार्क तक साइकिल चलाएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वोटर्स को जोड़ना है। अखिलेश यादव अपने शासनकाल में बनाए गए प्रोजेक्टों से गुजरते हुए संदेश देना चाहेंगे। जनेश्वर मिश्र पार्क में अखिलेश यादव उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

PunjabKesari

पिछड़ा, दलित वोटर्स को जोड़ना साइकिल यात्रा का उद्देश्य
बता दें कि सपा अपने PDA और जातिगत जनगणना के मुद्दे को लेकर जनता के बीच साइकिल यात्रा निकाल रही है। पार्टी अब तक 80 दिनों में पांच हजार किमी की यात्रा कर चुकी है। 125 विधानसभा क्षेत्रों से गुजर चुकी यात्रा 21 नवंबर को सैफई में खत्म होगी। इसी के तहत सोमवार को सपा कार्यकर्ता अभिषेक यादव के नेतृत्व में निकाली गई साइकिल यात्रा लखनऊ पहुंच रही है। जिसमें अखिलेश यादव भी हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ेंः Cricket World Cup 2023: भारत इंग्लैंड विश्व कप देखने जाएंगे CM योगी, जय शाह और राजीव शुक्ला भी रहेंगे मौजूद

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज भारत और इंग्लैंड के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच को देखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्टेडियम में पहुंचगे। उनके साथ ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष रोजर विनी, सचिव जय शाह और  BCCI के प्रमुख पदाधिकारी राजीव शुक्ला भी मौजूद रहेंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static