अखलाक लिंचिंग: हत्या के बाद भड़काऊ भाषण देने के मामले में BJP के पूर्व विधायक संगीत सोम दोषी करार

punjabkesari.in Thursday, Oct 13, 2022 - 11:30 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में 7 साल पहले हुए अखलाक मॉब लिचींग से जुड़े एक मामले में गुरूवार को अदालत ने अपना फैसला सुनाया है। गौतमबुद्ध नगर जिला कोर्ट ने अखलाक लिंचींग के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व विधायक संगीत सोम को भड़काऊ भाषण देने का दोषी माना है। इतना ही नहीं पूर्व विधायक पर 800 रूपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

बता दें कि 28 सितंबर 2015 को गोहत्या के शक में ग्रेटर नोएडा के बिसाहड़ा गांव में हिंसा भड़क गई थी। गांव के एक मंदिर से लाउड स्पीकर के जरिए से गोहत्या की सूचना भी प्रसारित की गई थी। इसके तुरंत बाद ही भीड़ ने अखलाक के घर पर हमला कर दिया था। जिसके बाद भीड़ ने पीट-पीटकर अखलाक की हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं उसके पुत्र दानिश को भीड़ ने अधमरा कर दिया था।

गौरलतब है कि अखलाक हत्याकांड के बाद सुरक्षा के मद्देनजर गांव में धारा-144 लागू कर दी गई। संगीत सोम उस समय भाजपा के सरधना विधायक थे। उन्होंने धारा-144 का उल्लंघन कर न केवल गांव में गए बल्कि भड़काऊ भाषण देकर माहौल खराब करने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 188 में केस दर्ज किया था। नोएडा अदालत में इसका ट्रायल 7 साल तक चला।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static