अखलाक हत्याकांडः मुख्य आरोपी विशाल राणा को सीने में मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Monday, Oct 05, 2020 - 09:15 PM (IST)

नोएडाः उत्तर प्रदेश के नोएडा दादरी के बिसाहड़ा में अखलाक हत्याकांड के मुख्य आरोपी विशाल राणा को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई है। बता दें कि गोली छाती में लगी है।  जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि घटना जारचा इलाके की है। जहां उसे गोली मारी गई। बिसाहड़ा के अखलाक हत्याकांड का मुख्य आरोपी विशाल इन दिनों जमानत पर जेल से बाहर है।

अखलाक हत्याकांड-
गौरतलब है कि नोएडा के दादरी के बिसाहड़ा गांव में 28 सितंबर 2015 को गोमांस के शक पर अखलाक नाम के व्यक्ति की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। मामले में 20 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी जिसमें मुख्य आरोपी विशाल राणा भी शामिल था।

Moulshree Tripathi