हाथरस गैंगरेप पर बोले अक्षय कुमार-कब रुकेगी ये क्रूरता, अपराधियों को फांसी पर लटकाएं

punjabkesari.in Tuesday, Sep 29, 2020 - 04:01 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के हाथरस में हवस के पुजारियों की दरिंदगी की शिकार 19 वर्षीय युवती की मंगलवार को दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई। 15 दिन तक जिंदगी से वह निर्भय होकर जंग लड़ी मगर हुआ वही जो दिल्ली गैंगरेप की शिकार निर्भया के साथ हुआ था। युवती की हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज उसकी सांसे टूट गई।

इस घटना पर राजनीति जगत के साथ-साथ बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने भी ट्वीट कर दुख जताया। उन्होंने कहा,'' गुस्सा और कुंठित! सामूहिक दुष्कर्म में ऐसी क्रूरता हाथरस में। यह कब रुकेगा? हमारे कानून और उनके प्रवर्तन इतने सख्त होने चाहिए कि सजा के बारे में केवल सोचकर बलात्कारियों को डर लगे। अपराधियों को फांसी पर लटकाएं। बेटियों और बहनों की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाएं, यह सबसे कम हम कर सकते हैं.।

अस्पताल में भर्ती होने के एक हफ्ते बाद, लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके साथ चार लोगों ने दुष्कर्म किया था, जिसका नाम भी उसने बताया था। सभी चार आरोपियों के नाम संदीप, रामू, लवकुश और रवि हैं, जिन्हें दुष्कर्म, हत्या के प्रयास और एससी/एसटी अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया।


 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static