शराब के नशे में धुत्त दूल्हे ने निकाली वधू पक्ष को गालियां, दुल्हन ने उठाया ऐसा कदम

punjabkesari.in Sunday, May 13, 2018 - 01:04 PM (IST)

कानपुरः उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक दुल्हन जयमाला की रस्म पूरी होने के बाद शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके शादी समारोह में आए लोग हैरान रह गए। शादी से इनकार करने की मुख्य वजह थी कि दुल्हा शराब के नशे में धुत्त होकर बारात लेकर आया था। इतना ही नहीं दुल्हन के शादी से इनकार करने पर दूल्हा लड़की पक्ष के लोगों का गालियां देने लग गया।

जानिए पूरा मामला 
जानकारी के अनुसार रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मेघजाल गांव में 11 तारीख दिन शुक्रवार को बारात लड़ाईयांपुर जिला औरैया से मेघजाल रसूलाबाद कानपुर देहात  निवासी सुरेंद्र दोहरे के यहां बारात आई। बारात आते ही दुल्हन के पिता सुरेंद्र दोहरे ने बरातियों को शांतिपूर्वक नाश्ता कराना शुरू कर दिया। इधर नाश्ते के बाद जयमाला की तैयारियां शुरू हो रही थी। तभी नाश्ते के बाद दूल्हा-दुल्हन जयमाला स्टेज पर पहुंचे और एक दूसरे को जयमाला पहनाकर जयमाला कार्यक्रम को सफल बनाया।

जयमाला होने के बाद लड़की ने किया शादी से इनकार
तभी जयमाला होने के बाद लड़का नशे में धुत्त होकर दुल्हन के पिता व माता भाई सहित कई लोगोंं के साथ गाली गलौज करने लगा। जिसके बाद लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया। वहीं दूल्हा पक्ष ने बताया कि दूल्हा नशे में नहीं था और न ही किसी के साथ गाली गलौज की है। उन्होंने बताया माल जेवर कम आने के वजह से लड़की शादी करने से इनकार कर रही है। दोनों पक्षों ने अपनी अपनी बात को कह करके रसूलाबाद कोतवाली में तहरीर दी।

बिना दुल्हन के घर गए बाराती
बताया जा रहा है कि लड़का पक्ष समझौता कर शादी को फिर से रचाने की बात कह रहा है, लेकिन दुल्हन अभी भी अपनी शादी करने की मना कर रही है। जिसके बाद बरातियों को बिना दुल्हन लिए अपने घर वापस जाना पड़ा। 

 
 

Tamanna Bhardwaj