पारिवारिक कलह से परेशान बुज़ुर्ग पति-पत्नी ने खाया जहर, ईलाज के दौरान हुई मौत

punjabkesari.in Monday, Jun 15, 2020 - 03:56 PM (IST)

अलीगढ़: अलीगढ़ के गोंडा थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव नयाबास निवासी बुजुर्ग दंपति ने शनिवार सांय गृह क्लेश में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान देर रात दोनों की मौत हो गई। दंपत्ती की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं दोनों बुज़ुर्ग पति-पत्नी के इस क़दम से गांव में भी चर्चा का माहौल बन गया है।

थाना गोंडा निवासी 70 वर्षीय गांव प्रेमदास नल बोरिंग का कार्य करते थे। उनके चार बेटे व दो बेटी हैं और सभी विवाहित हैं। तीन बेटे एक मकान में रहते हैं। जबकि प्रेमदास अपनी 65 वर्षीय पत्नी लीलावती के साथ अपने छोटे बेटे के पास रहते थे। शनिवार शाम को परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बताते हैं कि कहासुनी इतनी बढ़ गयी कि दोनों ने एक के बाद एक विषैला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद दोनों को हॉस्पिटल ले जाया गया। जहाँ उपचार के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई। 

घटनाक्रम पर जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल शर्मा ने बताया कि गोंडा थाना क्षेत्र के नयाबांस गांव में अपनी कहासुनी को लेकर दम्पत्ति ने विषैला पदार्थ खा लिया था। जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। दोनों को हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए जुट गई है।


 

Ajay kumar