अलीगढ़ में भीषण सड़क हादसा: पांच यात्रियों की मौत, दर्जन भर लोग घायल

punjabkesari.in Saturday, Mar 06, 2021 - 02:02 PM (IST)

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद में उस समय हड़कंप मच गया जब हरियाणा रोडवेज की दो बसे आपस में भीड़ गई। हादसा इतना भयानक था कि घटना स्थल पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं घायलों की चीख पुकार सुनकर घटना पर भारी भीड़ लग गई। मौके पर लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

जानकारी के मुताबिक मामला अलीगढ़ के थाना लोधा इलाके के गांव करसुआ के पास की बताई जा रही है। यहां पर अलीगढ़ से हरियाणा जा रही रोडवेज बस का टायर अचानक ब्लास्ट हो गया, जिसके चलते सामने से आ रही बस में भिड़ गई। इस भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि बाकी दर्जन भर यात्रियों का इलाज चल रहा है।

एसपी ने यात्रियों के परिजनों की सुविधा के हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है।  एक्सीडेंट में घायल व्यक्तियों से सम्बन्धित जानकारी के इन नंबरों पर काल करके जानकारी प्राप्त कर सकते है।  9412729700, 9454402808 पुलिस कंट्रोल रूम

Content Writer

Ramkesh