Aligarh में BJP प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा, CM योगी बोले- अलीगढ़ विकसित होगा तभी यूपी विकसित होगा

punjabkesari.in Friday, Apr 05, 2024 - 03:22 PM (IST)

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सतीश गौतम के समर्थन में चुनाव प्रचार करने अलीगढ़ पहुंचे। जहां सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज पीएम के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है। पिछले 10 साल में ऐतिहासिक काम हुए हैं। जिनसे दुनिया में देश का मान बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या कोई कभी भी ये सोच सकता था कि उत्तर प्रदेश भी दंगा मुक्त होगा, लेकिन हमारी सरकार ने करके दिखाया है। यूपी से गुंडा माफिया साफ हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ विकसित होगा तभी यूपी विकसित होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि अब यूपी उत्सव प्रदेश बन गया है। जहां सुरक्षा भी है और आस्था भी। अब उपद्रव नहीं सिर्फ उत्सव है। हर क्षेत्र में भाजपा ने काम किया है। गन्ना किसानों का भुगतान हुआ है। किसानों, महिलाओं के लिए काम हुआ है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि अब विपक्ष को प्रत्याशी नहीं मिल रहा है।

Content Editor

Harman Kaur