Aligarh: घर पर सो रहे किसान की सुबह मिली लाश, 5 जानवर भी खोल ले गए बदमाश…जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Friday, Mar 10, 2023 - 02:12 PM (IST)

अलीगढ़ (अर्जुन वार्ष्णेय): उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गभाना थाना इलाके के गांव राजमऊ में किसान (Farmer) की हत्या (Murder) कर बदमाशों ने 5 पशुओं को खोल कर ले गए। किसान अपने घर पर सो रहा था। सुबह जब उसका भाई घर पर पहुंचा तब घटना के बारे में पता चला। घटना की सूचना पर मौके पर भारी संख्या में भीड़ जुट गई। जानकारी मिलने के बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस भी पहुंच गई और मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- राकेश टिकैत को परिवार सहित बम से उड़ाने की मिली धमकी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज


दरअसल गांव राजमऊ का रहने वाला राकेश गांव में ही किसानी का काम करता था। वह रात को घर पर सोने के लिए चला जाता था जहां पर उसके पशु भी बंधे हुए थे। कल रात भी वह घर पर सोने के लिए गया। सुबह जब उसका भाई भोला पहुंचा तो उसने वहां राकेश को मृतक अवस्था में पाया। उसके हाथ बंधे हुए थे। उसने गांव वालों को इसकी सूचना दी जिसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। मृतक के भाई भोला और अरविंद ने बताया कि बदमाशों ने मेरे भाई की हत्या कर पशुओं को लेकर चल गए। उनकी उम्र लगभग 48 साल है। वह पांच पशुओं को खोल ले गए हैं। मैं सुबह 5:15 बजे जब आया तब मुझे घटना का पता चला। घर से रात को सोने के लिए आए थे। मेरे भी पशु थे और भैया के भी। 

यह भी पढ़ें- Holi पर UP रोडवेज बसों ने 85 लाख लोगों को मंजिल तक पहुंचाया, परिवहन निगम को हुई 105 करोड़ रुपए की आय


अलीगढ़ के एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि थाना गवाना के अंतर्गत राजमऊ गांव में आज सुबह तड़के पुलिस को सूचना मिली कि गांव के बाहर स्थित घर पर एक राकेश पुत्र बनी सिंह की डेड बॉडी पड़ी हुई है। तुरंत सूचना पर फील्ड यूनिट और पुलिस पहुंची तो मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए। मृतक को तुरंत पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। पूछताछ करने पर पता चला है कि मृतक जहां पर रात को सो रहा था वहां पर 4 भैंसे भी उसकी गायब हैं। पूर्ण घटना की जांच हेतु टीम का गठन कर दिया गया है और मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है कि ग्रीस का अनावरण कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

 

Content Writer

Mamta Yadav