फरवरी माह तक यमुना में गिरने वाले सभी नालों को बंद कराना होगा: श्रीकांत शर्मा

punjabkesari.in Saturday, May 30, 2020 - 06:20 PM (IST)

मथुरा: उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद की समस्याओं की जानकरी ली। उन्होंने कहा कि जितने गंदे नालों के पानी यमुना में गिर रहा है उसको बंद किए जाए। शर्मा ने कहा कि कुछ नाले बंद हो गए है। उन्होंने कहा कि जो पंम्पिंग स्टेशन सही ढंग से नहीं चल रहे है उन्हें ठीक कराए जाए।

मंत्री ने बताया कि वृंदावन में पानी आपूर्ति की लाइन में लीकेज की शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि इसे जल्द से जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता को  सीवेज के नए कनेक्शन दिए गए। शर्मा ने नगर निगम को निर्देश दिए कि वह अगले वर्ष फरवरी माह तक हर हाल में यमुना में गिरने वाले सभी नालों को पूरी तरह बंद कराना सुनिश्चित करें।

शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि जो कार्य किया जा रहा है उसकी प्रगति भी धीमी है। इससे बचने के लिए नगर आयुक्त जल निगम के कार्यों की नियमित निगरानी एवं समीक्षा करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कर रहे कर्मचारियों के ऊपर कार्रवाई करें। 

Edited By

Ramkesh