उपचुनाव: मैनपुरी लोकसभा सीट पर सभी की निगाहें टिकी, कल होगी मतगणना

punjabkesari.in Wednesday, Dec 07, 2022 - 03:19 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में दो विधान सभा और एक लोक सभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना कल होगी इसे लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सबसे हॉट सीट माने जाने वाली मैनपुरी लोक सभा पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। दरअसल, कई चुनवाओं में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पार्टी का कब्जा रहा है। मुलायम सिंह यादव के बिना पहली बार सपा प्रमुख अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे है। मैनपुरी सीट से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव प्रत्याशी है।

बता दें कि रामपुर विधानसभा सीट आजम खां को वर्ष 2019 में नफरत भरा भाषण देने के मामले में पिछले महीने तीन साल की सजा सुनाये जाने के कारण उनकी सदस्यता रद्द होने के चलते खाली हुई थी। वहीं मैनपुरी लोकसभा मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद रिक्त हुई। वहीं खतौली विधानसभा सीट से विधायक रहे विक्रम सैनी को दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई थी जिस वजह से विधानसभा अध्यक्ष ने सैनी की विधायकी को रद्द कर दिया। हालांकि इस सीट पर उनकी पत्नी को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। अब देखना है कि क्या इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी जीत दर्ज करती है या फिर सपा समर्थित आरएलडी प्रत्याशी मदन भैया जीत दर्ज करते है।
 

Content Writer

Ramkesh