जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी के बिगड़े बोल, कहा- मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड मुस्लिम बच्चों में पैदा करता है कट्टरता

punjabkesari.in Tuesday, Jan 04, 2022 - 03:27 PM (IST)

लखनऊ: अभी हाल ही में मुस्लिम धर्म छोड़ कर हिन्दू बने जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी उर्फ वसीम रिजवी ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड मुस्लिम बच्चों में कट्टरता और नफरत पैदा करता है। त्यागी ने कहा जब हम यह बात कहते है तो लोगों को बुरा लगता है। उन्होंने कहा कि भारत में रहना है तो बंदे मातरम्, राम - राम कहना होगा। यह भारत की संस्कृति है इसे किसी धर्म से जोड़ कर नहीं देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुसलमान देश में आवादी बढ़ाकर राहुल गांधी और ओवैसी को प्रधानमंत्री बनाना चाहता है। 

Content Writer

Ramkesh