UP में सर्दी का सितम, बढ़ी ठिठुरन... 11 सालों का टूटा रिकॉर्ड! फिर बढ़ीं स्कूलों की छुट्टियां, इतने दिन रहेंगे बंद... चौंका देगा फैसला
punjabkesari.in Wednesday, Jan 07, 2026 - 03:59 PM (IST)
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में बढ़ती ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। सर्द मौसम और शीतलहर के असर को ध्यान में रखते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए कई जिलों में स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि मौसम की स्थिति सामान्य होने तक यह फैसला जारी रह सकता है।
लखनऊ में 8 जनवरी तक स्कूल बंद
लखनऊ जिला प्रशासन ने प्री-प्राइमरी से लेकर 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों में 8 जनवरी तक छुट्टी घोषित कर दी गई है। वहीं 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल पूरी तरह बंद नहीं रहेंगे। उनकी टाइमिंग को बदला गया है। नए आदेश के मुताबिक अब इन कक्षाओं की पढ़ाई सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही संचालित की जाएगी।
नोएडा में नर्सरी से कक्षा 8 तक स्कूल बंद
मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में जिला प्रशासन ने नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। इसमें CBSE, ICSE और यूपी बोर्ड से संबद्ध सभी सरकारी और निजी स्कूल शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि घने कोहरे और अत्यधिक ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है, इसलिए यह कदम उठाया गया है। स्कूल प्रबंधन को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
गाजियाबाद में भी 10 जनवरी तक छुट्टी का आदेश
इसी तरह गाजियाबाद में भी कड़ाके की ठंड को देखते हुए कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को 10 जनवरी तक पूरी तरह बंद रखने का फैसला लिया गया है। जिलाधिकारी गाजियाबाद ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया है। प्रशासन का कहना है कि सुबह के समय कोहरा और ठंड बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।
यह भी पढ़ें : यूपी कैबिनेट विस्तार का पहला चहरा तय! योगी सरकार में सपा की बागी विधायक बनेंगी मंत्री? आखिर क्यों उनके नाम की हो रही चर्चा ........
मुरादाबाद में 14 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी
वहीं कड़ाके की ठंड और शीतलहर की वजह से मुरादाबाद जिले में सभी बोर्डों के कक्षा आठ तक के स्कूलों में 14 जनवरी तक छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के चलते डीएम की अनुमति के बाद 14 तक कक्षा नर्सरी से कक्षा 08 तक के सभी विद्यालय अनिवार्य रूप से बंद रहेंगे।
ठंड का टूटा रिकॉर्ड
उधर, मुरादाबाद में सर्दी ने इस बार पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। छह जनवरी 2026 को धूप नहीं निकलने और कोहरे की चादर छाए रहने से ठंड का असर और बढ़ गया। जिसके चलते दिन का तापमान महज 13.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री कम रहा। बता दें कि पिछले 11 सालों में छह जनवरी को इतना कम तापमान कभी नहीं रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य के आसपास है।

