सतीश चंद्र मिश्रा का विरोधियों पर तंज, कहा-बसपा के प्रबुद्ध सम्मेलन से सभी पार्टियां बौखलाई

punjabkesari.in Sunday, Jul 25, 2021 - 07:51 PM (IST)

अम्बेडकरनगर: उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी प्रदेश में प्रबुद्ध सम्मेलन कर रही है। बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा, बसपा के प्रबुद्ध सम्मेलन से प्रदेश की सभी पार्टियां बौखला गई है। इसी क्रम समाजवादी पार्टी भी प्रबुद्ध सम्मेलन करने का ऐलान कर दिया है।

बता दें कि बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्र अयोध्या के बाद अम्बेडकरनगर में लगातार तीन प्रबुद्ध सम्मेलन करके बसपा ने सभी पार्टियों में खलबली मचा दी है। सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि बसपा के प्रबुद्ध सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद अयोध्या पहुंच गए। भाजपा को ब्राह्मणों का सम्मान करने का निर्देश दिए हैं।  इतना ही नहीं अब समाजवादी पार्टी ने भी अगस्त महीने से ब्राह्मण सम्मलेन करने का एलान करके यह साबित कर दिया कि बसपा प्रबुद्ध सम्मलेन का खौफ सभी दलों में दिखाई पड़ने लगा है। उन्होंन इस दौरान मीडिया पर हुई पर सरकार पर हलाबोलते हुए कहा, जो निडर होकर सत्यता दिखाता रहा है उस समाचार पर रेड के जरिये हमला कराया जाता है। यह लोक तंत्र की हत्या है। उन्होंने बताया प्रदेश में आज तो अघोषित इमरजेंसी चल रही है। सतीश चंद्र मिश्र ने प्रबुद्ध सम्मेलन में आए सभी लोगों से अपील करते हुए कहा,  प्रबुद्ध वर्ग और दलित समाज एक हो जाये तो प्रदेश में बसपा की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता है। उन्होंने कहा आने वाले 2022 के चुनाव में बसपा की सरकार बनेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static