इलाहाबाद: अज्ञात हमलावरों ने की दंपत्ति की हत्या

punjabkesari.in Thursday, Aug 17, 2017 - 02:56 PM (IST)

इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद के सोरांव क्षेत्र में पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कलंदरपुर गांव निवासी जितेन्द्र पटेल (40) और उनकी पत्नी संतोषी देवी (38) रात खाना खाकर सो गए थे। सुबह कमरे में उनके रक्तरंजित शव मिले।

परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर बडी संख्या में पुलिस के जवान और आला अधिकारी पहुंच गए हैं। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।