इलाहाबाद HC की लखनऊ पीठ ने कहा- गाय को संरक्षित राष्ट्रीय पशु घोषित करने की है जरूरत, केंद्र सरकार जल्द लें निर्णय

punjabkesari.in Saturday, Mar 04, 2023 - 08:50 AM (IST)

लखनऊ (अश्वनी कुमार सिंह): इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने कहा है कि गाय को संरक्षित राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की जरूरत है। कोर्ट ने कहा है कि लगातार इसकी मांग हो रही है और गोवध रोकने के लिए केंद्र सरकार प्रभावी निर्णय लें। कोर्ट के इस अहम फैसले के बाद केंद्र सरकार जल्द गाय को संरक्षित राष्ट्रीय पशु घोषित कर सकती है।

यह भी पढ़ेंः CM योगी से आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने की मुलाकात, बरेली-बदायूं मार्ग पर की औद्योगिक विकास नगरी बनाने की मांग

बता दें कि न्यायमूर्ति शमीम अहमद की एकलपीठ ने कहा है कि, देश में सभी धर्मों के सम्मान के साथ हिंदुओं में गाय को ईश्वर का प्रतिनिधि होने की आस्था है। हिन्दू धर्म में गाय को पशुओं में सबसे पवित्र माना गया है। सभी कामनाओं की पूर्ति करने वाली कामधेनु के रूप में भी इसे पूजा जाता है। इसके पैर चारों वेद, स्तन को धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष के रूप में चार पुरुषार्थ का प्रतीक माना जाता है। पुराणों में भी गाय दान को सर्वोत्तम कहा गया है। इस लिए गाय संरक्षित किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः तेजस एक्सप्रेस में सुरक्षा ड्यूटी में तैनात आरपीएफ सिपाही ने विदेशी महिला के साथ की छेड़छाड़

देश में लगातार गोवंश के संरक्षण की हो रही है मांग- शमीम अहमद
हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति शमीम अहमद की एकल पीठ ने कहा कि वेदिक काल से ही भारत में गाय को माता माना जाता है। उन्होंने कहा कि गाय व गोवंश का वैदिक काल से लेकर मनुस्मृति, महाभारत, रामायण में वर्णित धामिक महत्व के साथ ही व्यापक अर्थिक महत्व भी है। गाय से मिलने वाले पदार्थों से पंचगव्य तक बनता है। भगवान राम के विवाह में भी गायों को उपहार में देने का वर्णन है। कोर्ट ने कहा कि देश में लगातार गोवंश के संरक्षण की मांग हो रही है। इस लिए भारत सरकार गोवध पर रोक लगाने का निर्णय लें और देश में गऊमाता को संरक्षित राष्ट्रीय पशु घोषित करें। 

Content Editor

Pooja Gill