इलाहाबाद: अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 4 तस्कर गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Jul 19, 2018 - 08:19 AM (IST)

इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद के मुठ्ठीगंज क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर 4 तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 6 निर्मित एवं अर्द्धनिर्मित तमंचा के साथ शस्त्र बनाने के उपकरण जब्त किए।

सहायक पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नितिन तिवारी ने सभी थानों और अपराध शाखा को अवैध शस्त्र फैक्ट्री, अवैध शस्त्र तस्करों की गिरफ्तारी के आदेश पर लगातार छापेमारी की जा रही है। माधव ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर पुलिस ने कटपर बंधा रोड़ यमुना नदी किनारे बने टीन सेड़ से निर्मित भवन के बगल बाउन्ड्री के अन्दर अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंड़ाफोड़ किया।

पुलिस ने वहां से गऊघाट निवासी सुरेश कुमार, घूरपुर निवासी नन्के और पृथ्वी और कौंधियारा निवासी श्रीकान्त को गिरफ्तार किया। श्रीकांत का आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ घूरपुर और कौंधियारा थाना में कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस को मौके से 4 पूर्ण निर्मित तमंचा, 2 अर्द्ध निर्मित, शस्त्र बनाने के उपकरण और तीन जिन्दा कारतूस और कई खोखे बरामद हुए। गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुठ्ठीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज किया गया है।

Anil Kapoor