ड्यूटी के साथ मां का फर्ज भी निभा रही महिला पुलिसकर्मी, देंखे तस्वीरें

punjabkesari.in Thursday, Apr 25, 2024 - 02:46 PM (IST)

कन्नौज: महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। इसका उदाहरण आज कन्नौज में देखने को मिला। दरअसल,  नामांकन के दौरान एक महिला सिपाही पर जहां पुलिस विभाग में ड्यूटी करती हुई नजर तो वहीं एक तरफ मां का फर्ज निभाती हुई दिखाई पड़ी। तपती धूप में जहां सिपाही सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रही है तो वहीं अपने गोद में मासूम बच्चे को लेकर मां का फर्ज निभा रही है। जिसका फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, कन्नौज लोकसभा सीट से आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस सीट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि सुब्रत पाठक ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। इस लोकसभा चुनाव में दोनों की बीच कड़ा मुकाबला होगा।

ये भी पढ़ें:- 'कांग्रेस का अपनी दागदार विरासत से मुक्ति पाना मुश्किल है...' कांग्रेस नेता के बयान पर बोलीं मायावती

Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती ने ‘विरासत कर' पर कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान को लेकर उठे विवाद पर बृहस्पतिवार को कहा कि निजी सम्पत्ति पर 'विरासत टैक्स' की सोच और उसकी पैरवी कांग्रेस की 'गरीबी हटाओ' की चर्चित विफलता पर से लोगों का ध्यान बांटने का चुनावी प्रयास है। कांग्रेस का अपनी ऐसी दागदार विरासत से मुक्ति पाना मुश्किल है।

Content Writer

Ramkesh