मोस्टवांटेड विकास का 'राइट हैंड' था अमर दुबे, कम उम्र में ही बना था विश्वासपात्र

punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2020 - 01:16 PM (IST)

लखनऊः कानपुर एनकाउंटर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला अपराधी विकास दुबे पुलिस की गिरफ्त से दूर है, लेकिन पुलिस उसके करीब पहुंचती जा रही है। बुधवार तड़के एसटीएफ ने विकास दुबे के राइट हैंड कहे जाने वाले अमर दुबे को एनकाउंटर में मार गिराया है। अमर उम्र में भले ही कम था, लेकिन बिकरू गांव में गुुरूवार रात दबिश देने गई। पुलिस टीम पर गोली चलाने में वह विकास के अन्य गुर्गो से कमतर नहीं था।

जानकारी मुताबिक हमीरपुर के मौदहा कस्बे में बुधवार तड़के 25 हजार रूपए के इनामी अमर को एसटीएफ ने उस समय मार गिराया। जब वह भागने का प्रयास कर रहा था। पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में 11वें नम्बर का अपराधी अमर विकास दुबे के सबसे खास आदमियों में से एक था और घटना की रात वह विकास के साथ पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला रहा था।

बिकरु कांड का मास्टरमाइंड विकास दुबे के साथ साए की तरीके रहने वाले अमर दुबे को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि अमर दुबे के पिता संजय दुबे का कुछ दिनो पहले सड़क हादसे में निधन हो चुका है। विकास का रिश्तेदार अमर कुछ दिन पहले मुठभेड़ में मारे गए अतुल दुबे का सगा भतीजा है। पुलिस ने दो दिन पहले उसकी मां क्षमा दुबे को भी गिरफ्तार करके जेल भेजा है।

ग्रामीणों के अनुसार अमर दुबे विकास के शातिर शार्प शूटर में से एक था। वह शिवली के आसपास के गांव का रहने वाला है लेकिन कुछ वर्षों से वह बिकरु गांव में ही रह रहा था। विकास दुबे के घर से कुछ दूरी पर इसका मकान बना हुआ है। ग्रामीणों को उसके आपराधिक इतिहास के बारे में तो ज्यादा जानकारी नहीं है बशर्ते कई बार पुलिस उसे गिरफ्तार करके ले जरूर गई है। क्षेत्रीय निवासियों के मुताबिक रंगदारी वसूलने से लेकर शराब के ठेकों से वसूली करने का काम अमर दुबे के ही जिम्मे विकास दुबे ने छोड़ रखा था कई ऐसे विकास दुबे के काम थे जिन्हें अमर दुबे करता था और विकास दुबे आंख बंद करके इस पर विश्वास करते थे।      


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static