गजब! बिरयानी में ‘लेग पीस’ नहीं मिला तो हो गया बवाल! शादी समारोह बना रणभूमि

punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2026 - 04:02 PM (IST)

अमरोहा: उत्तर प्रदेश में अमरोहा जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के एक निजी बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह के दौरान मामूली बात ने बड़ा रूप ले लिया। बिरयानी में लेग पीस न मिलने पर विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते माहौल हिंसक हो गया। जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम में शामिल कुछ लोगों ने बिरयानी में लेग पीस न मिलने पर आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई।

 

कुर्सियां चलीं, होटल में तोड़फोड़
विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच जमकर कुर्सियां चलीं और बैंक्वेट हॉल में तोड़फोड़ शुरू हो गई। शादी का माहौल कुछ ही देर में अफरा-तफरी और हंगामे में बदल गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने किसी तरह माहौल शांत कराया।

वीडियो के आधार पर कार्रवाई
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है और जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

शादी की खुशियां मातम में बदलीं
इस घटना के बाद शादी का माहौल पूरी तरह खराब हो गया और खुशी का मौका तनाव में बदल गया। स्थानीय लोग भी इस घटना को लेकर हैरान हैं।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static