गजब! 15 लाख के जेवरात लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन, जानिए कैसे खुला राज

punjabkesari.in Sunday, May 30, 2021 - 01:51 PM (IST)

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर दुल्हन अपने प्रेमी के साथ 15 लाख का जेवर और नगदी लेकर फरार हो गई। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया परिजनों ने मामले की जानकारी डायल 112 को दी थी। सूचना पर पहुची पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो वारदात की कहानी सामने आ गई। पुलिस ने आरोपी दुल्हन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक मामला गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र के तुर्कमान पुर पटवारी टोला के रहने वाले मनीष कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय रामनाथ कुशवाहा की शादी 27 अप्रैल 2021 को गंगा कुशवाहा पुत्री स्वर्गीय भगवती कुशवाहा जाफरा बाजार थाना तिवारी जनपद गोरखपुर के रहने वाली से हुई थी। पीड़ित ने बताया 27 फरवरी को लॉकडाउन के नियमों का पालन करते उनकी शादी हुई थी।

पीड़ित के मुताबिक 29 अप्रैल को बहुभोज का कार्यक्रम उनके घर पर ही संपन्न हुआ। बीच में दुल्हन की पहली विदाई हुई उसके बाद अभी 4 दिन पहले ही दुल्हन अपने ससुराल आई थी लेकिन बीते 27 मई को रात में दुल्हन अपने प्रेमी के साथ 15 लाख का जेवर और नगदी लेकर फरार हो गई।   पीड़ित ने इस मामले में पुलिस से न्यान की गुहार लगाते हुए कहा मेरे 15 लाख रुपए और नकदी को वापस कराने में मेरी मदद करे। फिलहाल पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।  

Content Writer

Ramkesh