गजब! एक लड़की के घर पहुंचे दो दूल्हे, एक के साथ युवती ने लिए सात फेरे, दूजे को किया रिजेक्ट

punjabkesari.in Saturday, Jun 05, 2021 - 09:26 PM (IST)

एटा: उत्तर प्रदेश के एटा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।  यहां एक दुल्हन के घर 2 दूल्हे पूरी तैयारी के साथ शादी करने के लिए बारात लेकर पहुंच गए। इसके बाद दुलहन ने एक लड़के के गले में वरमाला डाली और दूसरे के साथ विदा होकर चली गई। पहले दूल्हे के पक्ष के लोगों ने पुलिस में शिकायत कर दी।  पुलिस ने दुलहन के पिता को हिरासत में ले कर मामले की पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मामला एटा जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सिरांव का बताया जा रहा है जहां पर दो लड़के एक ही लड़की से शादी करने के लिए बारात लेकर पहुंच गए। दुलहन के घर बारात लेकर पहले पहुंचे लड़के के गले में लड़की ने वरमाला पहना दी लेकिन कुछ समय बाद उसके घर एक और लड़के की बारात पहुंच गई। इसके बाद दुलहन ने पहले दूल्हे की उम्र ज्यादा बताते हुए उसके साथ शादी करने से इनकार कर दिया और दूसरे दूल्हे के साथ 7 फेरे लेकर शादी कर ली। वह दूसरे दूल्हे के साथ ही विदा हुई।इस घटना से लोग हैरान में हैं।
 

Content Writer

Ramkesh