अंबेडकरनगर: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 04:02 PM (IST)

अम्बेडकर नगर: उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में भीषण आग लगने से किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। आलापुर तहसील क्षेत्र के बीरखेत गांव में विद्युत शॉर्ट सर्किट के कारण गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और किसान अपने खेत बचाने के लिए मौके पर जुट गए।

ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की। आग को आगे बढ़ने से रोकने के लिए किसानों ने ट्रैक्टर की मदद से आसपास के खेतों की जुताई कर दी, जिससे आग की रफ्तार पर काबू पाया जा सका। काफी प्रयासों के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया, लेकिन तब तक किसानों की फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। इस घटना से प्रभावित किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static