UP : बदमाशों ने दूल्हे की गाड़ी पर किया हमला, बोले- बारात वापस ले जाओ नहीं तो जान से मार देेंगे

punjabkesari.in Thursday, Dec 03, 2020 - 03:26 PM (IST)

अम्बेडकरनगर: कभी फिल्मों में लिखी जाने वाली पटकथा अब हकीकत में भी तब्दील होती दिखने लगी है। ऐसा ही कुछ रात अम्बेडकर नगर के भीटी थाना क्षेत्र में देखने को मिला। जहां पर घर से सज-धज कर दुल्हन लेने के लिए निकले दूल्हे को होने वाली ससुराल से महज चन्द मीटर पहले ही दबंगो ने आतंक व डर दिखाकर वापस लौटने के लिए विवश कर दिया। 

बता दें कि जौनपुर जिले के शाहगंज से अम्बेडकरनगर के भीटी थाना क्षेत्र के समंथा चैराहे पर रहने वाले राम दयाल गुप्ता की पुत्री की शादी की बारात पंहुचने ही वाली थी कि अचानक तीन मोटर साइकिल पर सवार दबंगो ने दूल्हे की गाड़ी पर हमला बोले दिया। पहले महरूआ के निकट से ही वापस करने का प्रयास किया लेकिन वहां उन्हें सफलता नही मिल सकी।  बारात के साथ दूल्हे की गाड़ी जब समंथा चैराहे से महज दो -ढाई सौ मीटर पहले पंहुची थी कि एक बार फिर दबंगो ने रोक फायारिंग कर दी।  दूल्हे को धमकी देते हुए वापस लौट जाने के लिए विवश किया। 

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मामला संज्ञान में अया है। बारात लौट गई इस बारे में जानकारी की जा रही है। इस बारे में पता चला है कि पैसों के लेन देन के कारण बारात वापस गई है। हालांकि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने निकल कर आएगें उसके आधार पर कार्रवाई की जायेगी। 

Ramkesh