फूट-फूटकर रोए अंबिका चौधरी, बोले- हम अखिलेश यादव को बनाएंगे यूपी का CM

punjabkesari.in Saturday, Aug 28, 2021 - 02:14 PM (IST)

लखनऊः माना जाता है कि आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति ही देश की दशा और दिशा को तय करती है। ऐसे में आगामी वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जैसे-जैसे दलों की तैयारी तेज होती जा रही है वैसे-वैसे सियासी सरगर्मी भी बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में आज शनिवार को अंबिका चौधरी व मुख्तार अंसारी के बड़े भाई ने अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

बता दें कि इस दौरान अंबिका चौधरी अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाए और फूट-फूटकर रोए। उन्होंने कहा हम अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे। जो सारी उपलब्धियां मिली हैं वो इसी छांव की उपलब्धियां हैं। बहुत कठिनायों में हमारे साथ रहकर जो लड़ाई लड़ी है आज उसकी परीक्षा है और हमारा यही उद्देश्य है कि 2022 में हमारी सरकार बनेगी। उन्होंने आगे कहा क भाजपा झूठे वादों से ठग रही है, प्रदेश में नौजवानों का मन टूट गया है मगर उनके सपने कैसे पूरे करेंगे इसको लेकर सपा काम करेगी। उन्होंने भावुक होकर कहा व्यापारी, किसान और गरीबों की पिछले 5 साल में जो स्थिति हुई है वो पहले नहीं हुई। मगर अब सपा लोगों की तकदीर बदलेगी।

इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बहुत भावुक हो रहे हैं। पार्टी में दोबारा साथ आ रहे अंबिका चौधरी का मैं स्वागत करता हूं। इस लड़ाई के समय में एक साथ आ रहे हैं हम लोग सफल होंगे बहुमत की सरकार बने उस  दिशा में काम करेंगे। चौधरी जो कहना चाह रहे थे वो भी नही कह पा रहे थे। कितने कष्ट से ये गए होंगे आज मुझे एहसास हुआ है मेरी कोशिश रहेगी नेताजी से जुड़े हुए सभी लोगों को एक साथ लाया जाए। न जाने क्यों बहुत मजबूत रिश्ते आसानी से टूट जाते हैं लेकिन अब फिर से सब सही हो रहा है राजनीति में उतार-चढाव आते हैं लेकिन सही समय पर जो साथ थे वही साथी है। उन्होंने आगे कहा कि  बलिया का रिश्ता सबसे गहरा समाजवादियों से है चाहे राजनेतिक चाहे पारिवारिक और चाहे भावनात्मक हमेशा से अच्छा रिश्ता रहा है।

Content Writer

Moulshree Tripathi