घाेर लापरवाहीः एंबुलेंस न मिलने से महिला ने सड़क पर दिया बच्चे काे जन्म

punjabkesari.in Thursday, Apr 05, 2018 - 05:06 PM (IST)

संभलः उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं भगवान भरोसे हैं। आए दिन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाहियां उजागर हो रहीं हैं। ताजा मामला संभल जिले का है। जहां एक महिला को एंबुलेंस ना मिलने पर उसे सड़क पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। ये बानगी सरकार की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है।

जानकारी के मुताबिक मामला संभल जिले के गुन्नौर थाना के कस्बा बबराला का है। यहां एक महिला को अचानक रोड पर प्रसव पीड़ा होने लगी। आस-पास के लोगों ने  एंबुलेंस को इसकी सूचना दी। काफी इंतजार करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। तो स्थानीय महिलाओं ने एंबुलेंस का इंतजार किए बिना ही महिला को चादर से ढंक कर प्रसव में मदद कर मातृत्व के कर्तव्य को निभाया। महिला ने एक शिशु को जन्म दिया।

वहीं काफी देर के बाद एंबुलेंस आने पर लोगों ने इसका जमकर विरोध किया। वहीं महिला के पति का आरोप है कि उसने एक घंटा पहले एंबुलेंस को फोन किया था। 

Punjab Kesari