स्मृति ईरानी के करीबी नेता सुरेंद्र सिंह की हत्या का 5वां आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, May 31, 2019 - 03:54 PM (IST)

अमेठी: केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी के करीबी पूर्व प्रधान सुरेन्द्र सिंह की हत्या के मामले में वांछित मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने शुक्रवार को यहां एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस ने जामो क्षेत्र में एक परिसर की घेराबंदी की। पुलिस की भनक मिलते ही वसीम ने फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया।

PunjabKesari

पुलिस की जवाबी कारर्वाई में वसीम के पैर में गोली लगी और वह गिर गया जिसके बाद उसे धर दबोचा गया। उन्होंने बताया कि वसीम की गिरफ्तारी के बाद पूर्व प्रधान की हत्या में शामिल पांचों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल बदमाश को पुलिस के कड़े पहरे में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

PunjabKesari

उल्लेखनीय है कि सिंह की 25 मई को देर रात उनके आवास पर गोली मार कर हत्या कर दी गई थी जब वह गहरी नींद में थे। पूर्व प्रधान केन्द्रीय मंत्री और अमेठी के सांसद स्मृति इरानी के करीबी थे। लोकसभा चुनाव के प्रचार में उन्होने महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

इस मामले में मृतक के भाई नरेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने वसीम, नसीम, गोलू सिंह, रामचंद्र बीडीसी, रामनाथ गुप्ता के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया था। इस जघन्य वारदात से आहत स्मृति इरानी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को 12 घंटे के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static