Amethi News: PM मोदी की मां को दी गई गाली के विरोध में बेलन लेकर सड़कों पर उतरीं महिलाएं, नारी सम्मान के लिए किया मार्च

punjabkesari.in Thursday, Sep 04, 2025 - 11:08 PM (IST)

Amethi News: राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान बिहार के दरभंगा में मंच से प्रधानमंत्री की मां के बारे में हुई टिप्पणी को लेकर पूरे देश में सियासत गर्म हो गई है। इसी क्रम में अमेठी में बृहस्पतिवार को भारी तादात में महिलाओं ने सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाएं अपने हाथों में बेलन और कट आउट लेकर नारेबाजी कर रही थी।
PunjabKesari
'नारी के सम्मान में नारी मैदान में' जैसे नारे लगाए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के बारे में प्रयोग किए गए शब्दों को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस व अन्य दलों के नेताओं द्वारा अमर्यादित टिप्पणी को गलत बताया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष और नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष चंद्रमा देवी के नेतृत्व में भारी तादात में महिलाएं सड़क पर उतर आई। आक्रोशित महिलाएं देश के पीएम के मां के बारे में हुई टिप्पणी को शर्मनाक बताते हुए प्रदर्शन कर रही थी। महिलाएं अपने हाथों में कटआउट और बेलन लेकर प्रदर्शन कर रही थी। महिलाओं का काफिला भाजपा नेता राजेश अग्रहरि के आवास से निकल कर पूरे कस्बे में भ्रमण किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने 'नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान' और 'नारी के सम्मान में नारी मैदान में' जैसे नारे लगाए।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी ने कहा कि कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री की मां के अपमान से नारी शक्ति आक्रोशित है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी ने कहा कि जो महिला कभी राजनीति में नहीं थीं और अब जीवित भी नहीं हैं, उनका अपमान उचित नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static