अमेठी: जायस से गुजरने वाले नेशनल हाईवे की सुधरेगी दशा

punjabkesari.in Tuesday, Jan 15, 2019 - 05:21 PM (IST)

अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी (Amethi) जिले में जायस से गुजरने वाले नेशनल हाईवे (National Highway) की दशा सुधरने वाली है। दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 12.77 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इस राशि से सड़क के साथ दोनों किनारों पर आरसीसी पक्की नाली का निर्माण किया जाएगा।

यह राजमार्ग 289 किमी लंबा है। मार्ग पर अमेठी, रायबरेली, सुलतानपुर, फतेहपुर, बांदा व आंबेडकर नगर से टांडा को सीधे जोड़ती है। मार्ग के निर्माण में 1376.29 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च हुई है। जायस नगर इसी मार्ग पर बसा है। नगर से गुजरने वाले 3 किमी सड़क में गड्ढे हो गए थे।

यही नहीं राजमार्ग पर धूल व बिखरी गिट्टी से राहगीरों को परेशानियां हो रही थीं। इसको लेकर व्यापारियों ने दुकान बंद कर प्रदर्शन भी किया था। इस पर प्रशासन ने 20 दिन का समय लिया था, लेकिन डेढ़ माह बाद अनुमोदन मिला।

Deepika Rajput