सुलतानपुर में पहुंचे अमित शाह, मेनका गांधी के लिए मांगें वोट

punjabkesari.in Thursday, May 09, 2019 - 05:33 PM (IST)

सुलतानपुरः बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मेनता गांधी के समर्थन में सुलतानपुर पहुंचे। यहां उन्होंने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि 10 साल तक मायावती, अखिलेश, मनमोहन और सोनिया ने कुछ नहीं किया।

अम‍ि‍त शाह ने कहा, यह मेरा 300 वांं लोकसभा क्षेत्र जहां मैं प्रचार के लिए आया हूं। हर जगह भाषा खानपान बदलता है, लेकिन मोदी-मोदी का नारा नहीं बदलता। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और कच्छ तक देश की सवा सौ करोड़ जनता का आशीर्वाद है। ये नारा बताता है कि 23 मई को मोदी फिर से देश के पीएम बनने वाले हैं। देश की जनता 70 साल से यह राह देख रही थी कि कोई ऐसा नेता आये जो देश के लिए जीता हो और मोदी में लोगों को वह दिखाई देता है। मैं मोदी जी के साथ लंबे समय से जुड़ा हूं। 20 साल में एक भी छुुट्टी नहीं ली। वह गरीब किसानों के लिए काम करते हैं। वहीं राहुल बाबा जब देखो छुट्टी पर चले जाते हैं। मां भी ढूंढती रह जाती है कि बेटवा कहाँ गया।

उन्‍होंने कहा, 2014 में आपने 80 में से 73 सीट देकर मोदी जी को पीएम बनाया। 5 साल में साढ़े सात करोड़ महिलाएं धुआँमुक्त हुई। 8 करोड़ महिलाओं को शौचालय मिला, जिससे वह सम्मान के साथ जी रही हैं। ढाई करोड़ को बिजली दी। देश के 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ दिया। अमित शाह ने कहा, कांग्रेस व सपा-बसपा ने शासन किया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। अगर किसी को बीमारी हो जाये तो बिल देखकर पिता कहता था बेटा मुझे कैंसर से मरने दो नहीं तो तेरा परिवार भूखों मरेगा। चार माह में 4 लाख 80 हज़ार पीडि़तों का मुफ्त ऑपरेशन हुआ। यही वजह है कि मोदी के नारे लगते हैं।

सुल्तानपुर में 45 हज़ार किसानों के ऋण माफ। 80 हज़ार बैंक एकाउंट खोले। 75 हज़ार लोगों को दो लाख का बीमा दिया। 25 हज़ार लोग को घर दिया। एक लाख को सुल्तानपुर में मुद्रा, डेढ़ लाख महिलाओं को गैस कनेक्शन और डेढ़ लाख किसानों को 2-2 हज़ार रुपये भाजपा ने दिया।


 

Tamanna Bhardwaj