भाजपा पर बरसे O P राजभर, कहा- राम मंदिर के नाम पर जनता को बरगला रहे अमित शाह

punjabkesari.in Wednesday, Dec 29, 2021 - 05:10 PM (IST)

बरेली: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। राजभर ने कहा कि जेपी नड्डा ने दिल्ली में ब्राह्मणों को बुलाकर उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव के बारे में पूछा तो ब्राह्मणों ने कहा कि योगी के नेतृत्व में हम लोग 100 सीट भी नहीं जीत रहे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बन रहा है।  जबकि अमित शाह जनता को बरगला रहे है कि राम मंदिर का निर्माण भाजपा कर रही है।

उन्होंने एक बार फिर कहा कि भाजपा में एक नंबर की झूठ बोलने वाली पार्टी है।  झूठ बोलने में  भाजपा में एक नम्बर पर मोदी, दूसरे नम्बर योगी, तीसरे नम्बर पर अमित शाह और चौथे नम्बर जेपी नड्डा झूठ बोलते है।  उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव की घोषणा होना ही सिर्फ बाकी है। ऐसे में भाजपा कांग्रेस की तरह ईडी और सीबीआई  का प्रयोग कर रही है। भाजपा भी कांग्रेस की तरह प्रदेश से गायब हो जाएगी। कन्नौज में व्यापारी के यहां पड़े छापे के सवाल पर राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि छापा मारने सपा के व्यापारी के यहां जाना था पता चला कि गलत दिशा में चले गए।  भाजपा के व्यापारी के यहां छापा मार दिया। 

मैं लड़की हूँ लड़ सकती हूं  के सवाल पर राजभर ने कहा कि  लड़की जब तक लड़की रहती है जबतक उसकी शादी नहीं होती है। उन्होंने कहा कि प्रियंका की मीटिंगों में 12, 14, 16 की   बच्चियां दिख रही है जो वोट नहीं कर सकती है तो वह कैसे लड़ सकती है। राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 में सपा की सरकार बनेगी।  जनता ने  भाजपा को हराने का मन बना लिया है।  जिससे भाजपा घबरा गई है जिससे सपा कार्यकर्ताओं के यहां  ईडी और सीबीआई  को भेज रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static