अमित शाह पहुंचे लखनऊ, BJP विधायक दल की बैठक में होंगे शामिल

punjabkesari.in Thursday, Mar 24, 2022 - 04:44 PM (IST)

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल दोबारा शपथ लेंगे, आज भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इस दौरान योगी आदित्‍यनाथ को औपचारिक रूप से विधानमंडल दल का नेता चुना जाएगा। वहीं, केंद्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सह-पर्यवेक्षक व झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास लखनऊ पहुंच गए हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कुछ देर पहले लखनऊ हवाईअड्डे पर पहुंचे. इस दौरान उत्तर प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। वहीं, दोनों नेता भाजपा कार्यालय पहुंच गए हैं। वैसे भाजपा विधायक दल की बैठक में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अलावा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहेंगे।

Content Writer

Imran