जौनपुर-महाराजगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे अमित शाह, बूथ अध्यक्षों को देंगे जीत का मंत्र

punjabkesari.in Friday, Feb 08, 2019 - 07:45 AM (IST)

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने के इरादे से उत्तर प्रदेश के अलग- अलग जिलों का तूफानी दौरा कर रहे भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को महाराजगंज और जौनपुर में बूथ अध्यक्षों को जीत का मंत्र देंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि शाह शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे महराजगंज में पार्टी संगठन के गोरखपुर क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।

जानकारी मुताबिक शाह वह शुक्रवार को ही जौनपुर के टीडी कालेज मैदान में पार्टी के काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस मौके पर लोकसभा चुनाव के प्रभारी एवं केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय उपस्थित रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में 30 जनवरी से शुरू हुए बूथ अध्यक्षों के सम्मेलनों में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने बूथ अध्यक्षों से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हे 2019 के लोकसभा चुनाव में विजय का मंत्र दिया। अभी तक पार्टी के अवध, कानपुर, पश्चिम एवं ब्रज क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन सम्पन्न हो चुका है।

Anil Kapoor