UP Election 2022: अमित शाह पहुंचे लखनऊ, थोड़ी देर में करेंगे BJP का संकल्प पत्र जारी, CM योगी भी रहेंगे मौजूद

punjabkesari.in Tuesday, Feb 08, 2022 - 11:44 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी आज अपना संकल्प पत्र जारी करेगी।। इसे गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह राजधानी स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में जारी करेंगे।


गौरतलब है कि भाजपा का संकल्प पत्र 6 फरवरी को जारी होना था, लेकिन भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। यह संकल्प पत्र किसानों, युवाओं व महिलाओं पर केंद्रित होगा। भाजपा युवाओं, महिलाओं के लिए रोजगार, शिक्षा और सुरक्षा से जुड़ी घोषणाएं कर सकती है। किसानों की आय बढ़ाने, कृषि कनेक्शन पर बिजली के बिल में रियायत देने से जुड़ी घोषणा भी हो सकती है। धार्मिक व सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से जुड़े मुद्दों को भी इसमें शामिल किया जा सकता है।   

भाजपा कर सकती है बड़ी घोषणा
-छात्रों को लैपटॉप देने की घोषणा
-किसान सम्मान निधि दोगुना करने की घोषणा
-छात्राओं महिलाओं को स्कूटी देने की घोषणा
-हर साल तीन फ्री सिलेंडर देने की घोषणा


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static