10 अक्टूबर को राहुल गांधी के गढ़ अमेठी जाएंगे अमित शाह

punjabkesari.in Friday, Sep 29, 2017 - 03:36 PM (IST)

लखनऊ: भाजपा अध्यक्ष आगामी 10 अक्टूबर को कांग्रेस के गढ़ और राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में जाएंगे। यहां अमित शाह केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा और कार्यकर्ताओं से रुबरु होंगे।

भाजपा सूत्रों के अनुसार शाह और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी में केन्द्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा करने के साथ ही कार्यकर्त्ताओं के साथ विचार विमर्श करेंगे। वह पड़ोस के किसी जिले में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।

इसके साथ ही राज्य के कई जिलों में पार्टी कार्यालयों का निर्माण शुरु हो जाएगा। उसी दिन शाम को वह लखनऊ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालको पर लिखी पुस्तक का विमोचन भी करेंगे।