इलाहाबाद: आइसक्रीम फैक्ट्री में फटा अमोनिया गैस सिलेंडर, कई लोग घायल

punjabkesari.in Saturday, Apr 14, 2018 - 10:48 AM (IST)

इलाहाबादः इलाहाबाद के नैनी इलाके में शुक्रवार शाम एक आइसक्रीम फैक्ट्री में सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट से आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसडीएम के साथ पहुंचे पुलिस अफसरों और दमकल कर्मियों ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया।

दरअसल सिलेंडर में अमोनिया गैस थी और धमाके के बाद गैस के रिसाव से आस-पास के इलाके के लोगों को आंखों में जलन, सांस में तकलीफ और खांसी आने लगी। जैसे- जैसे अमोनिया गैस की बदबू बाजार में फैली लोग घरों और दुकानों से निकलकर सड़क की तरफ भागे। थोड़ी देर बाद किसी ने फायर डिपार्टमेंट को सूचना दी गई। जिसके बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और गैस रिसाव को रोकने का प्रयास किया जाने लगा।

वहीं इस दौरान कई लोग घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और दुर्घटना के आंकलन का प्रयास करने में जुट गए। गैस से प्रभावित होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गैस रिसाव के बाद जहां आम जनता में आक्रोश है वहीं स्थानिय जनता सहम गई है।

Deepika Rajput