आजादी का अमृत महोत्सव: मुस्लिम समाज ने घर-घर तिरंगा वितरित करने का दिया योगदान
punjabkesari.in Saturday, Aug 06, 2022 - 05:08 PM (IST)

महाराजगंज : उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर घर- घर पर तिरंगा फहराने की योजना बनाई जा रही है। एक तरफ जहां विभिन्न सरकारी संगठन इस अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं, वहीं मुस्लिम समाज से जुड़े लोग भी इस अभियान से जुड़कर आजादी के जश्न को सफल बनाने के अभियान में हिस्सा ले रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, जिले के नौतनवा नगर में इस अभियान को सफल बनाने के लिए भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने तिरंगा रैली निकालकर घर-घर तिरंगा वितरित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से इस अभियान को सफल बनाने की अपील भी की। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर तिरंगे के सम्मान और देश की आजादी में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शहीदों और महापुरुषों को याद करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।
13 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराने का अभियान चलाया जा रहा है। तिरंगा यात्रा में निकले मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना था कि तिरंगा हमारी देश की शान और इस देश के लोकतंत्र की पहचान है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर इस तिरंगे के माध्यम से देश की आजादी हुए उन वीर शहीदों और महापुरुषों को भी याद किया जाएगा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

निक्की हेली का दावा- US और दुनिया के लिए बड़ा खतरा है चीन, युद्ध की तैयारी कर रहा बीजिंग

Radha Ashtami: राधा अष्टमी पर 3 शुभ योग, इस शुभ मुहूर्त में बरसेगी बरसाने वाली की कृपा

Breaking : रेल यात्री जरा ध्यान दें! 5 दिनों के लिए बंद रहेंगी ट्रेनें, कई Divert

Radha Ashtami: आज है श्रीकृष्ण को प्राणों से भी प्रिय राधारानी का जन्मोत्सव, पढ़ें कथा