अमृतपुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Thursday, Jan 19, 2017 - 04:01 PM (IST)

अमृतपुर विधानसभा संख्या- 193
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

फर्रुखाबाद जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 193 है अमृतपुर। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 2 लाखघ 69 हजार 64 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 50 हजार 539 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 18 हजार 515 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार ही विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली। इस बार समाजवादी पार्टी के लिए मुश्किलें बहुत हैं। चुनाव से पहले पार्टी में दरार पड़ चुकी है। जिससे पार्टी को खासा नुकसान उठाना पड़ेगा। साफ है कि इसका सियासी फायदा अन्य दलों को मिलेगा। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर जनता किस पार्टी के प्रत्याशी पर जनता विश्वास जताती है।
                

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के नरेंद्र सिंह यादव ने जेएकेपी के डॉ जितेंद्र सिंह यादव को हराया था। बीजेपी के सुशील कुमार शाक्य तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीएसपी के महावीर सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
                
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें।