अमरोहा: 1 लाख का इनामी बदमाश अनवर हठेला गिरफ्तार, कई मामलों में था वांटेड

punjabkesari.in Wednesday, Mar 14, 2018 - 09:30 AM (IST)

अमरोहा: उत्तर प्रदेश में अमरोहा कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह हुई पुलिस मुठभेड़ में कार सवार 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि विकास भवन चौराहे पर चेकिंग के दौरान करीब सवा 4 बजे पुलिस ने कार सवार 2 बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलानी शुरु कर दी और भागने लगे। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई जिसमें अनवर नामक बदमाश घायल हो गया।

पुलिस ने घायल अनवर और उसके साथी रुबी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए कार सवार बदमाशों के पास से एक कारबाईन ,एक पिस्टल और 20 कारतूस बरामद किए गए। घायल बदमाश अनवर को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बदमाशों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं और पुलिस को काफी समय से इनकी तलाश थी।