अमरोहा विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 06, 2017 - 03:03 PM (IST)

अमरोहा विधानसभा संख्या-41
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

अमरोहा जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 41 है अमरोहा। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 65 हजार 381 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 43 हजार 115 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 22 हजार 255 है। सीट पर पिछले एक दशक से समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा है। लेकिन इस बार पार्टी में जारी अंतर्कलह से अन्य पार्टियों को फायदा हो सकता है। इस बार चुनाव में कौन बाजी मारेगा, ये तो चुनावी नतीजों के बाद ही तय होगा। लेकिन फिलहाल सभी पार्टियों ने सीट पर अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है। देखना दिलचस्प होगा कि जिले की सदर सीट पर इस बार जनता किस पार्टी पर मेहरबान होती है।

               

16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
अमरोहा विधानसभा के पिछले परिणामों पर एक नजर-

16 वीं विधानसभा के चुनावों में अमरोहा से इस सीट पर समाजवादी पार्टी के महबूब अली ने बीजेपी के राम सिंह को पराजित किया था। तीसरे स्थान पर बीएसपी के शाहिद रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर 14.01 फीसदी मतों के साथ नौशाद अली रहे थे।
               

15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में भी समाजवादी पार्टी के महबूब अली ने बीजेपी के मंगल सिंह को परास्त किया था। रालोद के नदीम अब्बास तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि 12.36 फीसदी मतों के साथ बीएसपी के आदिल परवेज चौथे स्थान पर रहे थे।
               

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में आरपीडी के महबूब अली ने आरएलडी के हरि सिंह ढिल्लों को पराजित क्या था। बीएसपी के खुर्शीद अनवर तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि 09.43 फीसदी वोटों के साथ हाजी मुहम्मद हयात चौथे स्थान पर रहे थे।
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें