अमरोहा: जंगल से चारा लेने गई महिला पर जंगली कुत्तों ने किया हमला,  नोंच नोंच कर मार डाला

punjabkesari.in Thursday, Jun 30, 2022 - 01:36 PM (IST)

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक महिला को जंगली कुत्ते ने मौत के घाट उतार दिया है।  यहां जंगल में महिला पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। उसी दौरान महिला को कुछ जंगली कुत्तों ने नोंच- नोंच कर मार डाला। वहीं महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही  मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  मौके पर पहुंचे एसडीएम सुधीर कुमार ने टीम को बुलवाकर  जंगली कुत्तों को तलाशना शुरु कर दिया है।

जानिए क्या है मामला?
यह मामला जिले के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां राजवती नाम की एक महिला अन्य महिलाओं के साथ पशुओं के लिए जंगल से चारा काटने गई थी। चारा काटने के दौरान अन्य महिलाएं चारा पलटने के लिए कुछ दूरी पर चली गई। इस दौरान चारा काटते समय राजवती पर अचानक एक दर्जन से अधिक जंगली कुत्तों ने हमला बोल दिया। जंगली कुत्ते महिला को तब तक नोचते रहे। जब तक महिला की मौत न हो गई। अन्य महिलाएं जब चारा रखकर वापस आई तो उन्होंने देखा कि महिला मृत पड़ी हुई थी। भयानक नजारा देखकर महिलाएं सहम गई। 

महिला की मौत के बाद से गांव में मचा कोहराम
 वहीं जंगली कुत्तों को देखकर महिलाएं आम के पेड़ पर चढ़ गई। जंगली कुत्तों के जाने के बाद महिलाएं नीचे उतरी और गांव में जाकर ग्रामीणों को यह पूरी जानकारी बताई। जानकारी के आधार पर ग्रामीण जंगल की तरफ लाठी-डंडे लेकर दौड़े। महिला की मौत के बाद से गांव में कोहराम मचा हुआ है। परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है ।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने हसनपुर-गजरौला मार्ग को जाम कर दिया क्योंकि उनकी यह मांग थी कि शीघ्र ही जंगली कुत्तों को पकड़ा जाए। जानकारी मिलने पर सीओ सतीश चंद्र पांडेय,एसडीएम सुधीर कुमार मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने आश्वासन दिया और कहा कि हमने  टीम को काम पर लगा दिया है। जल्द ही कुत्तों को पकड़ लिया जाएगा। आश्वासन मिलने पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।  





 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj