AMU के विधि संकाय प्रमुख का कोरोना संक्रमण से निधन, 10 दिन पहले अस्पताल में हुए थे भर्ती

punjabkesari.in Saturday, May 08, 2021 - 06:17 PM (IST)

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के विधि संकाय प्रमुख प्रो शकील अहमद समदानी (59) की कोविड-19 से शनिवार को जवाहर लाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मृत्यु हो गयी।

अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद समदानी को 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती करायी गया था। उन्होंने बताया कि शुरुआत में प्रोफेसर की सेहत में सुधार हो रहा था, लेकिन फिर हालत बिगड़ने लगी और शनिवार को उनकी मृत्यु हो गयी। कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रो रफीकुल जमा (55) की भी कोरोना वायरस संक्रमण से मृत्यु हो गयी है। उन्होंने बताया कि पिछले 18 दिनों में एएमयू से जुड़े 17 अध्यापकों की संक्रमण से मृत्यु हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static