इरफान हबीब को लेकर बोले AMU स्टूडेंट्स- उन्होंने गवर्नर को रोका हमें उनपर गर्व है

punjabkesari.in Monday, Dec 30, 2019 - 12:59 PM (IST)

अलीगढ़ः अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इतिहासकार इरफान हबीब द्वारा केरल के कुन्नूर में गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान को सीएए व एनआरसी के पक्ष में स्पीच देने से रोकने के मामले ने जहां एक ओर तूल पकड़ लिया है। वहीं छात्रों ने कहा है कि हमें उनके ऊपर गर्व है, वह यूनिवर्सिटी के लिए हीरा हैं।

बता दें कि केरल के कुन्नर में एक प्रोग्राम हिस्ट्री कांग्रेस को लेकर चार रहा था। वहां पर केरल के गवर्नर व अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रहे आरिफ़ मुहम्मद खान CAA व NRC के पक्ष में बोल रहे थे। उसी समय इरफान हबीब ने उनको मना किया व टोका की ये गलत है।

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष फैजुल हसन ने कहा कि इरफान हबीब देश दुनिया के जाने माने इतिहासकार हैं। उनको सभी कुछ बहुत अच्छे से पता है कि कहां क्या सही है क्या गलत है। हमारे लिए उनका होना बहुत ही गर्व की बात है।

वहीं AMU के छात्र नेता कुंवर मुहम्मद अहमद ने कहा कि जिस तरीके से उन्होंने गवर्नर को रोका उनके शहर में वापस आने के बाद हम उनको सम्मान देंगे साथ ही हम लोग उन्हें अपने धरने पर भी बुलाएंगे। वो हमारे लिए एक नायाब हीरा हैं।

Ajay kumar