Noida: किशोरी को अगवा कर काफी दिनों तक बलात्कार करने का फरार आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, May 21, 2021 - 04:02 PM (IST)

नोएडा: सेक्टर 24 थानाक्षेत्र के चौड़ा गांव से एक किशोरी को बहला-फुसलाकर कथित रूप से अगवा करने तथा उससे बलात्कार करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सेक्टर 24 थाना के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि चौड़ा गांव की 16 वर्षीय एक किशोरी को उसके पड़ोस के कमलेश नामक एक व्यक्ति कुछ दिन पूर्व बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया था।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने किशोरी के साथ काफी दिनों तक कथित रूप से बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर रही पुलिस ने किशोरी को बरामद किया है। सिंह के अनुसार उसका डॉक्टरी परीक्षण करवाया गया, तो यह बात संज्ञान में आई कि आरोपी ने किशोरी के साथ बलात्कार किया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम को आरोपी कमलेश पुत्र वीरपाल को गिरफ्तार कर लिया है।

Content Writer

Umakant yadav