गंगा नदी में बहकर फतेहपुर से कौशाम्बी पहुँची बुजुर्ग महिला, लोग जिंदा देख रह गए हैरान
punjabkesari.in Monday, Oct 10, 2022 - 12:09 PM (IST)

कौशाम्बी: जाको राखे साइयां, मार सके न कोय’ इसका अर्थ ये है कि जिसके साथ ईश्वर होता है उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। जी हां, ऐसा ही एक मामला यूपी के कौशांबी जिले में देखने को मिला है। फहतेपुर जिले से 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंगा नदी में बहते हुए 40 किमी पहुंच गई। महिला कड़ाधाम कोतवाली क्षेत्र के कंथुआ गंगा घाट पर तैरते पहुंची गई। वहां पर मौजूद लोगों ने तैरते हुए देखा तो दंग रह गए और गंगा से बुजुर्ग को बाहर निकाला गया।
बुजुर्ग महिला के बच जाने से चारों तरफ चर्चा का विषय-
घाट पर मौजूद लोगों ने देखा तो बुजुर्ग जिंदा थी। आसपास के लोगों की भी भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर 108 एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी सीएचसी कड़ा में भर्ती कराया गया जहां बुजुर्ग महिला का इलाज किया जा रहा है। अब बुजुर्ग महिला के बच जाने से चारों तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है।
क्या है मामला?
फतेहपुर जिले के हथगांव के शमापुर गांव की रहने वाली शांति देवी (75) शनिवार की रात करीब नौ बजे गंगा नदी में गिरी थी। परिजनों का कहना है कि बुजुर्ग महिला शौच के लिए बताकर निकली थी। गंगा नदी किनारे तक कैसे पहुंची, जानकारी नहीं है। रात से ही महिला की खोजबीन की जा रही थी लेकिन कुछ नही पता चला। रविवार की सुबह कड़ा धाम कोतवाली के कंथुआ गांव के सामने लोगों ने बुजुर्ग महिला को बहते हुए देखा। वहां पर स्थानीय लोगों की मदद से बुजुर्ग महिला को गंगा नदी से बाहर निकाला।
इसकी जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस बुलाकर बुजुर्ग महिला को सीएचसी कड़ा ले जाया गया। बुजुर्ग का इलाज चल रहा है। उधर परिजन बुजुर्ग की खोजबीन में जुटे थे। कंथुआ गांव के लोगों के ही जरिए परिजनों को सूचना मिली तो वह सीधे अस्पताल भागकर आए। बुजुर्ग महिला को सुरक्षित देख परिजनों ने राहत की सांस ली है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

CIA प्रमुख विलियम बर्न्स ने बीजिंग में की चीनी नेताओं से मुलाकात

Jyeshtha Purnima: जेष्ठ पूर्णिमा पर बन रहा अद्भुत योग, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

रविवार के दिन न करें ये काम, वरना आपका जीवन पड़ जाएगा संकट में

Odisha Train Accident: रोजी-रोटी के लिए घर से निकले थे बिहार के मजदूर, केरल पहुंचने से पहले मिली मौत