वैष्णो देवी में श्रद्धालुओं की मौत पर आनंदीबेन पटेल ने जताया दुख, घायल को शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की

punjabkesari.in Saturday, Jan 01, 2022 - 04:07 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सुबह जम्मू-कश्मीर स्थित वैष्णो देवी मंदिर में हुई भगदड़ की घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।  राज्यपाल ने इस आकस्मिक दुर्घटना में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुये उनके परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। राजभवन द्वारा जारी बयान के अनुसार राज्यपाल ने इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।  

 उल्लेखनीय है कि इस हादसे में 12 लोगों के मारे जाने और 13 के घायल होने की खबर है।  मुख्यमंत्री योगी ने भी अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘माता वैष्णो देवी धाम में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे से मन अत्यंत व्यथित है। माँ आदिशक्ति हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्माओं को शांति व दुर्घटना में घायल हुए लोगों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की कृपा करें। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।''

 विभिन्न दलों के नेताओं ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि नये साल की नयी सुबह के साथ ही माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ की दुखद घटना की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि इस हादसे में दर्जन भर तीर्थयात्रियों की दुखद मृत्यु और कई अन्य के घायल होने की घटना ने मन को व्यथित कर दिया। अखिलेश ने कहा, ‘‘मृतकों के परिजनों के प्रति हम अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुये घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static